शादी के 35 साल बाद दो पाकिस्तानी महिलाओं को भारतीय नागरिकता मिली है। ये दोनों शादी के बाद से सरसावा के एक गांव में रह रहीं थीं। शुक्रवार को एसडीएम ने अपने कार्यालय में दोनों महिलाओं को भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र सौंपे। प्रमाणपत्र पाते ही दोनों की आंखें खुशी से छलक उठी। इस दौरान महिलाओं ने कहा मोदी इज ग्रेट।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गांव गुजरानवाला निवासी मोहम्मद जहांगीर की पुत्री नसीमा बेगम ने बताया कि उसका निकाह 13 अप्रैल सन 1984 में सरसावा थाना क्षेत्र के गांव कुंडा गाडियान निवासी शब्बीर हसन के साथ हुआ था। निकाह के बाद वह भारत आ गई थी तथा तभी से वह अपनी ससुराल गांव कुंडा गाडियान में ही रह रही है। इस दौरान उसने तीन लड़कों व चार लड़कियों जन्म दिया।